फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने 35 हजार नकदी सहित आभूषण चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर बाजार और चांडीपुर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकान और दो मकान में घुसकर 35 हजार नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चोचकपुर बाजार में अमरनाथ सेठ की सर्राफा की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने शटर को चाड़कर कर उसमें रखे लोहे की तिजोरी उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने आलमारी में रखे करीब चार किलो सोने और चांदी के सामान के साथ 30 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं राकेश चौधरी के सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा सामान लेकर चंपत हो गए। सुरेश चौधरी के मकान का दरवाजा तोड़कर पांच हजार नकद और समान, महेंद्र यादव चाड़ीपुर की दुकान पर चौखट और बाजू उठा ले गए। वहीं चांडीपुर गांव में अनिल राय के मकान में घुसे, लेकिन चोरी नहीं कर सके। अमरनाथ सेठ ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। करंडा थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें