फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 22 लोगों से वसूला तीन लाख राजस्व शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों में शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर विद्युत चोरी में लिप्त एवं बड़े बकायेदारों के खिलाफ रेवतीपुर सब डिविजन के एसडीओ प्रवीन मौर्या के नेतृत्व में टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने छह लोगों को बिजली चोरी करते मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही टीम ने 22 लोगों से तीन लाख राजस्व की वसूली करने के साथ ही विद्युत विभाग की टीम ने 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

टीम ने चार नये कनेक्शन देने के साथ ही छह नये इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी लगाए और तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार क्षमता में बढ़ोतरी की। रेवतीपुर उपखंड के एसडीओ प्रवीन मौर्या ने बताया कि क्षेत्र के युवराजपुर, सुहवल, पटकनियां, पकड़ी और तिलवां में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि दस हजार से ऊपर तक के बकायेदारों की सूची बनाकर चेकिंग एवं राजस्व वसूली की जा रही है। उन्होनें उपभोक्ताओं को चेताया कि विद्युत चोरी और मीटर से छेड़छाड़ न करें। इस अवसर पर अवर अभियंता आशीष यादव, मीटर रीडर चंद्रजीत यादव, बाबू खान, पवन सिंह, हीरा लाल, अश्वनी, गोविंद, सद्दाम, शहजाद आदि मौजूद रहे।
बिजली चोरी करते मिले 12 पर केस दर्ज
विजलेंस टीम की छापामारी, वसूली की जाएगी
विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से शहर क्षेत्र के नुरुदीनपुरा, जुडन शहीद मुहल्ले में सुबह छापामारी की गई। अधिशासी अभियंता संजय सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस के साथ संयुक्त छापामारी हुई। इसमे विजलेंस थाना प्रभारी धनंजय यादव, विजलेंस जेई पंकज चौहान समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि नुरुदीनपुरा, जुड़न शहीद मुहल्ले में सुबह छापामारी में 12 लोगों को चोरी से विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ विजलेंस थाना रौजा में एफआईआर दर्ज कराया गया है। विभाग की तरफ से राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में सबको आरसी के माध्यम से वसूल की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत सारे मुहल्ले में लोग रात को कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत चोरी कर रहे हैं, उनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिनकी सूची भी बना लिया गया है। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ छापेमारी करके विभागीय विविध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें