फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उप निबंधक कार्यालय से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के जिला मुख्यालय कचहरी स्थित उप निबंधक कार्यालय को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) बंशीबाजार से कचहरी स्थित एक कार्यालय में पिछले सोमवार को स्थानांतरित होकर आया था। अभी केवल रजिस्ट्री का कार्य चल रहा था। शेष अन्य रिकार्ड यहां लाने की तैयारी चल रही थी। दरवाजा का ताला खुलते ही अंदर का नजारा देख कर्मचारी सन्न रह रह गए। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को दी गई। सब रजिस्ट्रार वीरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि चोर पीछे चहारदीवारी को फांदकर परिसर में आए गए और रूम में लगने वाले एसी के खुले स्थान से अंदर घुस गए और तीन कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप, एक फोटो स्टेट मशीन सहित अन्य सामान उठा ले गए। कंप्यूटर का डेटा बचा हुआ है। सब रजिस्ट्रार के कार्यालय कोई क्षती नहीं हुई है। चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें