फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क के बीचोबीच आया मवेशी, टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर तिराहे पर शु्क्रवार की रात बेसहारा पशु के अचानक सड़क के बीचोबीच आ जाने से बाइक सवार एक युवक टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। बिंदवलियां गांव निवासी अजित बिंद (20) मित्र अभिषेक बिंद के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से देर रात वह घर लौट रहा था। गांधीनगर तिराहे के पास अचानक सामने बेहसहारा पशु आ गया। इससे बाइक सवार मवेशी से भिड़ गया। घटना में अजित गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके दोस्त अभिषेक बिंद को हल्की चोट आई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से बाराचवर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मुहम्मदाबाद सीएचसी रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले अजित की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां तुलसी देवी, बहन सुनीता और रेनू दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगीं। इधर पिता भोला बिंद बेसुध हालत में लोगों को देख रहा थे। मृतक चेन्नई में मजदूरी करता था। वह दीपावली पर घर आया था। मृतक के छोटे भाई संदीप की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि भइया ही सिर्फ कमाने वाला था। वह बहन की शादी के लिए परेशान था। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें