फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट के गोदाम से चोरों ने डेढ़ लाख के सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सिखड़ी बाजार स्थित एक टेंट हाउस गोदाम के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सिखड़ी गांव निवासी शंकर राजभर का चंदा टेंट हाऊस के नाम से फर्म है। रोज वह अपने गोदाम पर ही सोते थे, लेकिन बीती रात वह किसी कारण से वहां सोने नहीं गए। चोर देर रात गोदाम का ताला तोड़कर घुस गए और सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक जनरेटर, बीस अदद गद्दा एवं 90 हजार कीमत का एलईडी लाईट पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस प्रकरण में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें