गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने मंगलवार को एक पेंट्रीकार संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार संचालक राहुल प्रसाद निवासी चटर्जी स्ट्रीट थाना बाली जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह दिल्ली से वाराणसी तक पानी का बोतल बेचने का लाइसेंस लिया है, लेकिन वह बलिया तक बिक्री का कार्य कर रहा था। सिटी रेलवे स्टेशन पर 22582 नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान कामर्शिलय विभाग ने आरोपी को जांच के दौरान पकड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद