फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नकदी और आभूषण ले भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में चोरों ने रविवार की रात एक मकान को निशाना बनाया। बीस हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरे बस्ती में घरों के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से फरार हो गए। सोमवार को पहुंची पुलिस छानबीन करके वापस लौट गई।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी घुरा चौरसिया ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के पीछे घर है। घर से कुछ ही दूरी पर डेरा है। प्रतिदिन की तरह देर शाम को खाना खाकर डेरे पर सोने चला गए थे। घर पर महिलाएं और बच्चे सोए थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी को बाहर से रस्सी से कस कर बांध दिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण और 20 हजार नकद के अलावा मार्कशीट और राशन कार्ड भी उठा ले गए।
सुबह करीब तीन बजे जब पत्नी मीरा देवी बाहर निकलने का प्रयास करने लगी तो दरवाजा नहीं खुला। फिर पीछे के रास्ते जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और बक्से में रखा सब समान बिखरा पड़े थे। इस घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल 112 डायल पुलिस को दी। चोरों ने इसी गांव की दूसरी बस्ती में लगभग तीन बजे कृष्णानंद उपाध्याय के घर के बाहर के मुख्य द्वार का कुंडी लगा कर छत के रास्ते चढ़ अंदर घुसने का प्रयास किया। तब तक घर के लोग जाग गए। शोर मचाने पर चोर घर के उत्तर तरफ भाग गए।
विज्ञापन

लोगों ने कुछ दूर पीछा किया, लेकिन चोरों का कहीं अता-पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को अंवराकोल में चोरों ने उस घर को निशाना बनाया। जहां पर एक दिन पहले ही एक युवक की दुर्घटना में मौत हुई थी। बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार सिधागरघाट मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास बाइक दुर्घटना में नौशाद अहमद की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को घर लाया गया। सुपुर्दे-ए- खाक के बाद मृतक परिजन बेसुध पड़े थे। इसी बीच चोर 47 हजार नकदी, आभूषण सहित मृतक का पासपोर्ट आदि लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें