फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छत के रास्ते दाखिल हुए चोर, मकान से लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में बृहस्पतिवार की रात को छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गांव निवासी रामबचन सिंह बृहस्पतिवार को किसी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी पत्नी व बहू थी। रात में दोनों खाना खाकर सो गईं। रामबचन के अनुसार रात के किसी पहर चोर मकान में दाखिल हुए। कमरों में रखी अलमारियों को तोड़कर लगभग 20 लाख के आभूषण चुरा लिए। नकदी भी चुरा ले गए। अगले दिन सुबह जब रामबचन घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रामबचन के अनुसार घर के दो कमरों में घुसे चोरों ने गोदरेज की अलमारी व बक्सा के ताले को चटकाया। उसमें रखे सोने का हार, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, दस अंगूठी, एक नथिया, एक मांगटीका आदि सहित कई आभूषण चुरा लिए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख एवं 32 हजार नकदी भी उड़ा दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिह ने कहां कि चोरी के घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीक हो रहा है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें