फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह दिन बाद भी चिह्नित न हो सके चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छह दिन पूर्व शहर कोतवाली के रौजा स्थित हनुमान गढ़ी कालोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण चुरा लिए थे। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। कालोनी निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि बीते पांच नवंबर को घर पर कोई नहीं था। सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री गांव गए थे। बीते छह नवंबर को घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। करीब 623 ग्राम सोने के आभूषण और एक लाख नकदी चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें