फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 85 हजार नगदी समेत आभूषण पर किया हाथ साफ.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन मकान एवं एक दुकान को निशाना बनाया। साथ ही 85 हजार नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

सुहवल के बवाड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हवलदार सुभाषचंद्र सिंह देर शाम परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहे थे। चोर मकान के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में घुस गए। आलमारी तोड़कर उसमें रखे तीन लाख के आभूषण, कीमती कपड़े एवं कागजात और 75 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सेवानिवृत्त हवलदार की सुबह नींद खुली तो वह दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार खालिसपुर गांव निवासी रामप्रसाद यादव ने बीस दिन पूर्व ही सिखड़ी बाजार में किराना की दुकान खोली थी। वह देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात चोर दुकान की छत के सीमेंट का चादर तोड़कर अंदर घुस गए। चोर तेल, साबुन, चीनी, दाल की बोरियां, मेवा एवं अन्य मंहगे किराना के सामान चुरा ले गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार शेरपुर कला गांव निवासी आनंद वर्मा के मकान की चहारदीवारी फांदकर चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर करीब 80 हजार के आभूषण और दस हजार नगदी उड़ा दिया। वहीं सजना गांव निवासी राजमुनी यादव के घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर बैग से हजारों रुपए नगदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें