फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार से नकदी और कागजात से भरा बैग लेकर भागा चोर

विज्ञापन
जंगीपुर बाजार में बैग लेकर भागता चोर। स्रोत- सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
जंगीपुर कस्बा के बीच बाजार में खड़ी चार पहिया वाहन में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद और कागजात से भरा बैग लेकर चोर भाग निकला। इस दौरान उसकी गतिविधि पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक पुलिस को इस चोरी के मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीया का पुल मोहल्ला निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि चार अगस्त को निजी काम से कार से जंगीपुर बाजार पहुंचे थे। बाजार में कार खड़ी कर आवश्यक कार्य से चले गए। वापस लौटने पर कार में रखा बैग गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का कहीं पता नहीं चल सका। पास ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर अज्ञात युवक कार से बैग निकलाकर भागते हुए नजर आया।
उन्होंने बताया कि बैग में करीब 25 हजार रुपये नकद, व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज और निजी कागजात रखे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें