फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उचक्का धराया, मंगलसूत्र लेकर साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे उचक्के को यात्रियों ने पकड़ लिया। दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि मदनपुरा निवासी सुमन देवी छठ पूजा के लिए भदौरा जाने को ट्रेन में चढ़ रही थीं। तभी एक उचक्के ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि उसने मंगलसूत्र अपने एक साथी को थमा दिया, वह भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर थाना डुमरांव निवासी प्रिंस (25) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे जीआरपी जवान अमरनाथ मौर्य ने आरोपी को दिलदारनगर जीआरपी को सौंप दिया। दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें