फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरी के मोनोब्लाॅक के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पहलवानपुर पुलिया के पास से पुलिस ने मंगलवार को चोरी के मोनो ब्लॉक पंप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में सिरगिथा में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिली कि रठौली गांव में बीते 14 फरवरी की रात में चोरी हुए मोनो ब्लाक पंप के साथ चोरी करने वाला व्यक्ति पहलवानपुर नहर पुलिया पर मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम पहलवानपुर नहर पुलिया पहुंची, जहां से सराय सरीफ निवासी अखिलेश कुमार बिंद को चोरी के मोनो ब्लाक पंप सेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोनो ब्लॉक पंप चोरी के मामले में रठौली गांव निवासी हरिहर गुप्ता ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें