फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिन में करते थे रेकी, रात में मोबाइल टावर से चुराते थे पुर्जे, 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार को विक्रमगंज से मोबाइल टॉवर के पुर्जे चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी दिन में एकांत स्थानों पर लगे मोबाइल टावर की रेकी करते थे। रात में टॉवर पर चढ़कर अजना कार्ड, माड्यूल, सिप्री आदि पुर्जे खोल ले जाते थे। बदमाशों ने भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी में लगे टॉवर से पुर्जे चोरी कर चुके हैं। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में टॉवर से पुर्जे की हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय रही।
इस बीच औराई कोतवाली को सूचना मिली कि टॉवर के पुर्जे को बेचने के लिए आरोपी विक्रमगंज में जुटे हैं। इसके बाद एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौक पर जाकर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने गोलू गुप्ता व सूरज गुप्ता निवासी मोहन सराय गंगापुर रोड रोहनिया, वाराणसी, संजय कुमार बिंद निवासी बरहूली पचपेड़वा, अलीनगर, चंदौली, विजय बिंद निवासी भगवतीदासपुर, औराई और फरहाद निवासी जाकिर हुसैन काॅलोनी हापुड रोड मेरठ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपिययों के पास से एक अजना कार्ड, चार केबल, एक माड्युल, दो सिप्री, तमंचा, कारतूस और 12 हजार नकद बरामद किए।
पूछताछ में आरोपी करन और सूरज बताया कि वे एकांत वाले टॉवर की रेकी करते थे। रात में टॉवरों पर चढ़कर उसके कीमती पार्ट्स को निकाल लेते थे। इसमें टेक्नीशियन विजय व संजय तकनीकी मदद करते थे। फरहाद को पार्ट्स बेचने के लिए मेरठ से बुलाया गया था। पुलिस मामले में गिरोह के कनेक्शन को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें