सिधौना बाजार स्थित दुकान के सीसीटीवी कैमरा फुटेज में कैद जनरेटर ले जाते चोर। स्रोत- पीड़ित
थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में सोमवार देर रात चोरों ने एक दुकान से जेनरेटर चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सिधौना निवासी विनोद विश्वकर्मा को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि वह जेनरेटर, मोटर और अन्य उपकरणों की मरम्मत का काम करते हैं।
रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच चोर दुकान से जेनरेटर उठा ले गए। घटना के समय मूसलाधार बारिश, तेज गरज और बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें चोरी की वारदात कैद मिली, हालांकि फुटेज में चोरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।