फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर उपलब्ध नहीं हुई न्यूनतम सुविधाए

Fri, 17 Feb 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
िधानसभा चुनाव की तिथि करीब आ गई है, लेकिन अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के तमाम मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को काफी पहले निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक कई मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाएं नहीं हैं।इलाके के गोड़सरा  फ़तेह जूनियर हाईस्कूल स्थित केंद्र पर बूथ संख्या 368, 369 एवं 370  बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र में  रैप का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के  अंतर्गत करीब सात हजार की आबादी वाले इस मुस्लिम बाहुल्य गांव में 4500 से अधिक मतदाता हैं। केंद्र तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। गांव निवासी मारूफ खान, टुनटुन  खरवार, सैयद तनवीर अहमद, मोहम्मद फक्रे आलम आदि ने बताया कि मतदान केंद्र  तक पगडंडियों के सहारे ही जाया जाता है।

केंद्र में विद्युतीकरण, शौचालय और पेयजल की भी  कोई व्यवस्था नहीं है।हैंडपंप महीनों से खराब है।   इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू खां ने बताया की केंद्र पर विद्युतीकरण, शौचालय, रैंप और चकरोड के लिए संबधित अधिकारियों को  लिखित और मौखिक सूचना दी गई थी लेकिन केंद्र की मरम्मत के लिए धन आवंटित न किए जाने से कार्य  नहीं हो सका। गहमर थाना क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों की दशा अब भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए  अधिकांश मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली, शौचालय नहीं है।  भदौरा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय करहिया में न तो चहारदीवारी है और न ही पेयजल, बिजली और रैंप की ही सुविधा है। प्राथमिक विद्यालय भदौरा  का हैंडपंप खराब है तो शौचालय उपयोग के लायक नहीं है। प्राथमिक विद्यालय सतरामगंज में कोई सुविधाएं नहीं हैं।

प्राथमिक विद्यालय सुरहां में बिजली का  कनेक्शन और रैंप नहीं है। प्राथमिक विद्यालय गहमर पश्चिमी में बाउंड्री, बिजली,  पानी, शौचालय एवं रैंप नहीं है। कुल मिलाकर इन  केंद्रों पर आने वाली पोलिंग पार्टियों को समस्याओं से जूझना पड़ेगा। सेवराई के तहसीलदार दिनेश पासवान ने बताया कि मतदान  केंद्रों की       दशा सुधारने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।  आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक सारे कार्य कराए जाएंगे। जिन लोगों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें