फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। सीआईएसएफ दिल्ली में कांस्टेबल के पद पर तैनात थाना क्षेत्र के पटकनियां निवासी जवान सहरू राम चौधरी (54) का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पहुंचे ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीते 17 दिसंबर को वे ड्यूटी के दौरान फर्श पर गिर पड़े थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी। वहां तैनात जवान उन्हें उपचार के लिए बेस हास्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान बीते 23 दिसंबर को निधन हो गया था।
गांव निवासी सहरू राम चौधरी (54) दिल्ली में सीआईएसएफ में तैनात थे। इलाज के दौरान निधन की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृत जवान की पत्नी गुलाबी देवी रो-रोकर अचेत हो जा रही थी। परिवास के सदस्यों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था। परिजनों ने बताया कि वह दीपावली व डाला छठ में छुट्टी पर घर आए थे। नए वर्ष में दोबारा घर आने की उन्होंने बात कही थी। इधर पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ लग गई। रेवतीपुर ब्लाक संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान का अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र राजेश ने दिया। इस दौरान रोहित सिंह, सतेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अशोक यादव, दिलीप श्रीवास्तव, दीपक, धनु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें