फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और बसपा रहे निशाने पर

Wed, 13 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार झूठ बोलती है। चुनाव से पहले जो वादे कर उसने जनता का विश्वास जीता था, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया। न तो बेरोजगारों को रोजगार मिला और न ही किसानों को राहत।
विज्ञापन


सूबे में रही पिछली बसपा सरकार में जनता ही नहीं बल्कि अफसरों का भी उत्पीड़न हुआ। ये बातें पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कासिमाबाद के नेशनल इंटर कालेज परिसर में आयोजित जनसभा में कहीं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से प्रदेश के किसान तबाह हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक एक रुपये की राहत भी नहीं दी है।

अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अबतक 1700 करोड़ रुपये बांट चुकी है और  2500 करोड़ रुपये की राहत राशि अभी और बांटनी है।
विज्ञापन


केंद्र में प्रदेेश के कई मंत्री हैं लेकिन यहां के किसानों की सुध किसी ने नहीं ली। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करने वाले नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद चीन भारत की जमीन पर और बढ़ आया है।

बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने बिजली उत्पादन के लिए जो भी योजनाएं बनाई थीं उसपर पिछली बसपा की सरकार ने कुछ नहीं किया।

अगर बिजली उत्पादन की दिशा में प्रयास किया गया होता तो प्रदेश में 1200 मेगावाट बिजली तैयार होती और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती। कहा कि बसपा शासन में जब वह नेता विरोधी दल थे तो विधायक शादाब फातिमा ने जिले के विकास का मुद्दा उठाया था लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें