फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए

विज्ञापन
शेखपुर में लोगों से मुलाकात करते प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हं
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में बृहस्पतिवार को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा। लोगों ने बताया कि राजस्व संबंधी कई मामले लंबित हैं। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तुत मामलों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर चल रही है और यही कारण है कि प्रदेश से विकास के लिए आने वाला पैसा जन-जन तक पहुंच रहा है। राज्यमंत्री के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। इस मौके पर धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा, कमलेश यादव, रवि मौर्य, दिनेश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सतीश यादव, सुनील राम, सुभाष कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें