गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से संबद्ध जनपद में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां आज तक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं हो पाया है। जहां यात्री प्रतीक्षालय हैं, वहां ताला लटका रहता है। हजारों यात्री स्टेशनों पर इधर-उधर समय काटकर ट्रेनों का इंतजार करते हैं।
जखनिया, दुल्लहपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं हैं। औड़िहार में सात प्लेटफाॅर्म हैं लेकिन वेटिंग हॉल केवल प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर है। जबकि सबसे अधिक जरूरत प्लेटफॉर्म नंबर एक पर है।
सादात रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय है लेकिन वहां ताला लटका रहता है। ऐसे में यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1500 यात्रियों का आवागमन होता है।