फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से नहीं है वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार की तरफ से गांव-गांव में अभियान चलाकर वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक तो किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर से निराश लौटना पड़ रहा है। जिले में पिछले दो दिनों से यही हाल है। बुधवार को भी जिले में वैक्सीन का पहला डोज कहीं नहीं लग पाई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम लखनऊ वैक्सीन लाने गई है। क्योंकि बनारस से गाजीपुर को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इस कारण से यहां बृहस्पतिवार के दोपहर तक वैक्सीन पहुंच पाने की उम्मीद है। जिससे जिले में एक दिन और टीकाकरण प्रभावित रहने की आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले में वैक्सीन का पहला डोज नहीं लग पाया था, यही हाल बुधवार को भी रहा। हालांकि, दोनो ही दिन कुछ जगहों पर दूसरा डोज लगा है। जिसका आंकड़ा 456 बताया जा रहा है। बता दें कि इस साल मार्च में टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। धीरे-धीरे चार महीने बीत जाने से अब दूसरे डोज के लिए भी काफी संख्या में लोग सेंटरों पर पहुंचने लगे हैं। जहां पिछले कई दिन से कोविड 19 वैक्सीन की कमी बनी हुई है, जिससे लोगों को लौटना पड़ रहा है। हालांकि अब तक कुल चार लाख 67 हजार डोज लगाई जा चुका है। सीएमओ गिरीश चंद्र मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविशील्ड की 6700 डोज ला रही है। आते ही सभी सेंटरों पर वैक्सीन भेजने का काम शुरू हो जाएगा और टीकाकरण की शुरूआत हो जाएगी।
वहीं 6700 डोज जिले में मांग की अपेक्षा एक चौथाई है। क्योंकि उसमें से 50 फीसद वैक्सीन दूसरे डोज में खपत हो जाएगा। अभी की वैक्सीन की मांग को देखते हुए जिले में रोजाना कम से कम 25 हजार डोज की जरूरत है। सीएमओ इस बात पर भी मंथन कर रहे हैं कि जिले भर में 307 टीम टीकाकरण के लिए लगाई गई हैं। जिनकी क्षमता रोजाना 30 हजार डोज लगाने की है। जब उतना डोज ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो टीमों की संख्या घटाकर 120 कर देने की आवश्यकता है। हालांकि, अभी टीमों को कम करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं, बुधवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र में सिर्फ 60 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। प्रदेश सरकार दिसंबर तक प्रदेश के सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित है परंतु दो दिन से जनपद में वैक्सीन न होने के कारण लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर से निराश होकर वापस जाना पड़ा। फाकराबाद के ओम प्रकाश उपाध्याय, टड़वा के पूर्व प्रधान कृपाशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वंभर दुबे, नारायण तिवारी ने बताया कि उन्हें आज कोवीशील्ड की दूसरी डोज लगनी थी, परंतु आने पर पता चला कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

जिले में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और जब लोग स्लाट बुक कराकर सेंटर पर पहुंच रहे हैं तो बताया जा रहा है कि वैक्सीन ही खत्म हो गई। मंगलवार को भी कुछ यही हाल रहा। पूरे जिले में किसी भी केंद्र पर टीकाकरण का कार्य नहीं हुआ। ऐसे में सुबह ही सेंटर पर टीका लगवाने पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। कई जगह तो हंगामे की स्थिति बन गई। किसी तरह लोगों को समझाकर वापस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें