फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में नहीं है डीजल पेट्रोल, सिलिंडर की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जनपद में डीजल, पेट्रोल, सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचना के आधार पर लोग पेट्रोल पंपों पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

26 मार्च को 636 केएल डीजल एवं 319 केएल पेट्रोल की बिक्री हुई, जो प्रतिदिन औसत की बिक्री से लगभग 1.5 गुना अधिक है। स्टॉक की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में चार पंपों पर पेट्रोल व पांच पर डीजल नहीं है। इसमें से एक पंप 20 दिनों से वित्तीय कारणों से बंद है। एक अन्य पंप का एडहाक लाइसेंस समाप्त हो जाने के कारण बंद है। शिव शक्ति फिलिंग पंप पर डीजल ड्राई है। सुल्तानपुर बैरीसाल मनिहारी पंप स्वामित्व के कारण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें