फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आदिवासियों को हक दिलाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में विश्व आदिवासी दिवस मनाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के सरजू पांडे पार्क में शनिवार को प्रादेशिक खरवार महासभा की तरफ से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में आदिवासी समाज पर वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। प्रादेशिक खरवार सभा के जिला मंत्री गोपाल राम खरवार ने कहा कि जनजाति समाज से आने वाले लोगों का जाति प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा है। आदिवासी दिवस पर इन समाज से आने वाले लोगों के हक दिलाने के लिए हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार ने कहा कि सरकार जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों को बेदखल करने की रणनीति पर काम कर रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों की संस्कृति को खत्म होने से रोकने के साथ ही इस समाज को जल, जंगल, जमीन और राजनीतिक भागीदारी में हिस्सेदारी देना है। जागरूक होने के बाद ही आदिवासी समाज के लोग सरकार के इन मनसूबों को रोक सकते हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामधारी सिंह यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से आदिवासियों को विशेष दर्जा देकर उनके समाज के उत्थान की कोशिश की जानी चाहिए। आदिवासियों की इस लड़ाई में हम कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कटिबंध है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि सरकार वोटों की चोरी कर आदिवासी समाज के साथ अन्याय कर रही है। मौजूदा सरकार आदिवासी समाज की प्रमुख मांगों को भी मानने को तैयार ही नहीं है। इस मौके पर अशोक खरवार, सोनू खरवार, जगदीश खरवार, दिनेश यादव, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें