फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेयजल के लिए एक हैंडपंप, वह भी है खराब, बेंच टूटी...कहां बैठे

विज्ञापन
हुरमुचपुर हाल्ट के प्लेटफार्म पर लगे शेड में टूटे पड़े ब्रेंच। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/जखनिया। यात्रियों के पेयजल के इंतजाम के लिए एक हैंडपंप की व्यवस्था, वह भी खराब। बेंच टूटी है, यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह हाल है वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित हुरमुजपुर हाॅल्ट का। यहां यात्री सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर है। हॉल्ट पर दो प्लेटफाॅर्म हैं, दोनों की स्थिति यही है।हुरमुजपुर हाॅल्ट पर 500 यात्रियों को पेयजल की सुविधा मिल सके। इसके लिए एक हैंडपंप की व्यवस्था की गई है। नल की टोटी नहीं है। एक हैंडपंप है, वह भी धूल फांक रहा है। अक्सर यात्रा करने वाले यात्री कुसुम देवी, मनोहर, सनी आदि ने बताया कि हैंडपंप एक महीने से खराब है। रेलवे प्रशासन इसके मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। इस कारण यात्रियों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर लाना पड़ता है। हाॅल्ट व प्लेटफाॅर्म पर सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। प्लेटफाॅर्म एक पर तीन बेंच टूटी है। इससे यात्रियों को ठंड में प्लेटफाॅर्म के फर्श पर बैठना पड़ता है। रेलवे प्रशासन को हुरमुजपुर हाल्ट पर यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। बेहतर यात्री सुविधाएं मुहैया कराना रेलवे की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें