फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान सरकार मजदूरोें और गरीबों की विरोधी : अमेरिका सिंह

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में भाकपा के धरने को संबोधित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
गाज़ीपुर। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी रामजी कानून को वापस लेने, मनरेगा जैसी योजना को जारी रखने और 55 वर्ष के ऊपर के मजदूरों को 10. 000 रुपये प्रति माह पेंशन देने आदि मांगो को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले और वाम दलों ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। सभा में भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूर विरोधी है। पहले 44 श्रम कानूनों को 4 कानून में बदल दिया। यह सरकार मेहनतकश जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों, मजदूरों के हितों की चिंता नहीं है। केवल कॉरपोरेट घरानों के हित में सब कुछ कर रही है। इन कानूनों से मजदूरों का हित तो प्रभावित हो रहा है प्रांतीय सरकारों को दिवालिया बनाने पर तुली है। अगर सरकार अपने रवैए में बदलाव नहीं करेगी तो संघर्ष तेज किया जाएगा। धरना सभा में भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, जिला सचिव जनार्दन राम, शशिकांत कुशवाहा, माले की राज्य कमेटी के स्थाई सदस्य नंदकिशोर बिंद, योगेंद्र भारती, भाकपा के सह सचिव रामअवध, रामशुक्ला, बच्चेलाल यादव, अंगद यादव, मंजू गोंड, विजयी वनवासी, सतेंद्र प्रजापति, जोखू प्रसाद, आजाद यादव, राजेश वनवासी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामलाल एवं संचालन योगेंद्र भारती ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें