फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे बाद गंगा उतराया मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट पर नहाते समय गंगा में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद शनिवार की सुबह उतराया मिला। पानी से शव बाहर निकलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शेरपुर कला गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (15) शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा स्नान के लिए शेरपुर पक्का घाट पर गया था। नहाते समय उसका पैर फिसला जाने से वह गहरे पानी में डूबने लगा था। यह देख वहां मौजूद मल्लाह ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पुलिस तीन गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। इधर परिवार और गांव के लोग रातभर गंगा घाट पर किशोर की तलाश में जुटे रहे। दूसरे दिन सुबह ग्रामीण नाव के सहारे किशोर की तलाश में जुट गए । इस बार वहीं उसका शव उतराया मिला। ग्रामीण शव को पानी से बाहर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी से बुलाई गई पीएसी, नहीं लगा दूसरे दिन भी पता
गहमर। स्थानीय गांव के नरवा घाट पर शुक्रवार की शाम गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। वाराणसी से आई पीएसी और जमानिया के गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की गई। लेकिन, नाकाम रही।
गहमर गांव के ऐंठी गोइठी दलित बस्ती निवासी शिवम (21) शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी के नारवा (नारायण घाट) पर स्नान कर रहा था। पैर फिसल जाने से शिवम गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा में पानी के बढ़ाव और तेज धारा के चलते शिवम डूब गया।
पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से खोजबीन शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह वाराणसी से आई पीएसी की टीम द्वारा बोट से तलाश की। वहीं, जमानिया के गोताखोर भी युवक की खोजबीन में लगे रहे।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामजी ने बताया कि पीएसी के जवानों के अलावा क्षेत्रीय गोताखोरों को भी लगाकर युवक की तलाश कराई जा रही है। अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें