फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. तो फेल हो जाएगा लाकडाउन का मकसद

विज्ञापन
ाकडाउन होने के बाद मुहम्मबाद सब्जी मंडी में खरीददारी करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय नगर में शनिवार को सामान खरीदने की छूट के दौरान लॉकडाउन पूरी तरह से तार-तार हो गया। नगर में सरकार की तरफ से लाकडाउन के दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और प्रशासन द्वारा पुलिस की देखरेख में आवश्यक वस्तुओं एवं सब्जी ठेले पर डोर-टू-डोर पहुंचाने की घोषणा नगर में कहीं दिखाई नहीं दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि प्रशासन की ओर से यूसुफपुर बाजार में सुबह सात से 11 बजे तक फुटकर दुकानदारों द्वारा खरीदने के लिए सब्जी की थोक मंडी लगने के दौरान बाजार की सभी दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं। किराना, चूड़ी, जूता चप्पल तक की दुकानें खुली और लोगों की दुकानों में काफी भीड़ लगी। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गईं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। बाजार में लगी भीड़ को देखकर लोग कहते सुने गए कि इस तरह से लोगों को छूट दी जाएगी तो कुछ लोगों की गलती का खामियाजा सबको भुगतना पड़ेगा और लॉकडाउन का मकसद पूरी तरह से फेल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें