फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी के लिए दुकानों पर भीड़ न लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से जिले में लागू लॉकडाउन को सफल बनाते हुए घरों में ही रहने की अपील की। अधिकारी रौजा होते हुए कठवामोड़ पहुंचे। वहां से कासिमाबाद कस्बा, धरवारकला एवं अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन होने की उपजिलाधिकारी से जानकारी ली तथा स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनता से अपील किया कि लोग घरों में बने रहे तथा किराना, सब्जियों एवं रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी के लिए दुकानों पर दो से अधिक व्यक्तियों की संख्या में भीड़ न लगाएं। मौके पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्या, तहसीलदार कासिमाबाद एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें