मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुर्की कला गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। घर से 92 हजार नकदी सहित 15 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। मुर्की कला गांव निवासी मनसा यादव ने बताया कि वह अपने बच्चों सहित मायके गई थी। इसी बीच चोर रात में मकान के पीछे खिड़की में लगे लोहे को काटकर कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा लोहे की आलमारी का ताला तोड़कर लाकर में रखा सोने का हार, नथिया, मांगटीका, चूड़ी, चेन, मंगलसूत्र, कील, लाकेट बाली, अंगूठी और चांदी का पायल, पैजनी, बिछिया, पेटी, चोटी, सिक्का के अलावा 92 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार छानबीन की जा रही है। संवाद