फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी पाही गांव में सोमवार की रात जनरल स्टोर से चोर लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का सामान उड़ा ले गए। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ताज मोहम्मद ने गांव के ही एक व्यक्ति के नाम दुल्लहपुर थाने में लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वह ठेला गाड़ी पर दुकान बनाकर उसमें जनरल स्टोर का सामान रखकर फेरी करता था। सोमवार की रात वह अपनी चलती-फिरती दुकान घर के बाहर खड़ी कर अपने गेहूं के खेत की मड़ाई करने चला गया। इतने में ही मौका पाकर चोरों ने दुकान से 50 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एसआई मनोज तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें