फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी अब पूरे शबाब पर है। संभावित दावेदार एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जनप्रतिनिधि बनने की चाहत में कुछ सरकारी मुलाजिम अपने पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं। ताजा मामला दो दिन पूर्व बड़सरा निवासी आंगनबाडी कार्यकर्ता रेनू यादव, गरुआ मकसूदपुर निवासी उगनी देवी, कासिमाबाद ब्लाक निवासी उर्मिला देवी तथा देवकली ब्लाक की अमला देवी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय को अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने पद से दिए गए इस्तीफे को जिलाधिकारी एमपी सिंह को अनुमोदन के लिए भेजा गया। उन्होंने सभी चारो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद अब यह चारो पद खाली हो चुके हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी का इस्तीफा डीएम के अनुमोदन के बाद स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें