दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में सेवानिवृत आरक्षी रमाशंकर राय के घर चोरी के बाद बिखरे सा?
- फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव में चोरों ने एक सेवानिवृत्त सिपाही के घर को निशाना बनाया। यहां चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत करीब 50 हजार के आभूषण और दो मोबाइल चुरा लिए। अटैची घर से कुछ दूर खेत में टूटी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि पुलिस घटना के प्रति अनभिज्ञता भी जता रही है। सिपाही रमाशंकर राय के घर से सटे शीशम के पेड़ से चोरों ने घर में प्रवेश किया और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन अटैची और दो मोबाइल लेकर छत पर आए और रेलिंग में साड़ी बांधकर नीचे उतर गए। सुबह नींद खुलने पर ग्रामीणों ने टूटा बक्सा टूटा देखा तो शोर मचाया। दूसरे कमरे में सो रहे लोग भी दरवाजा पीटने लगे। ग्रामीणों ने बाहर से बंद दरवाजा खोला तो लोग मौके पर पहुंचे। घर से पचास मीटर दूर खेत में टूटी हुई तीन अटैची बरामद हुई। परिजनों ने बताया कि चोरों ने अटैची में रखा 20 हजार नकदी और 50 हजार के आभूषण सहित दो मोबाइल चुरा लिया। रमाशंकर अपनी पुत्री के यहां दिल्ली गए हुए हैं। लोगों ने बताया कि रात एक बजे तक यूनियन बैंक के पास डायल 100 की गाड़ी मौजूद थी। इसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।