फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के धरवार कला गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चार लाख के आभूषण ले उड़े। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। गांव निवासी तारिक अहमद अपने परिवार के साथ रात में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से चार लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद पड़ोस के श्यामलाल पांडेय और तारकेश्वर पांडेय के मकान का ताला तोड़ा। सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने लखनऊ में रह रहे श्यामलाल पांडेय को घटना की जानकारी दी। तारिक अहमद ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने के आभूषण में दो सेट गले का हार, एक सेट झालर, दो पायजेब, दो टीका, एक नथिया, पांच अंगूठी के साथ चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाना प्रभारी फूलचंद मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें