दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बालू लदे खड़े दो ट्रक से 15 हजार रुपये एवं एक मोबाइल चोरी हो गया। इस मामले में ट्रक मालिक सुनील सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
शंकरपुर स्थित एक पंप पर रात में चालक मंजय राजभर तथा भागवत विंद बालू लदे दो ट्रक खड़ा कर केबिन में सो रहे थे। रात में चोर दोनों ट्रकों की खिड़की के शीशे का रबर निकाल कर ट्रकों से पंद्रह हजार रुपया और एक मोबाइल चुरा लिया। सुबह चालकों ने देखा कि केबिन का बक्सा खुला हुआ है और मोबाइल एवं पैसा गायब है। चालक ने इसकी सूचना मालिक सुनील सिंह को दी। जानकारी होने पर वह दुल्लहपुर थाना पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की गई लेकिन वह कैमरा खराब था। एसओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।