फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी और भाजपा नेता के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के नियाजी मुहल्ले में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पूर्व पुलिस महानिदेशक हरिमोहन श्रीवास्तव और भाजपा नेता नवीन श्रीवास्तव के पैतृक मकान को निशाना बनाया। घर की देखभाल करने वाले परवेज खान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कपूरपुर निवासी परवेज खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बीते 30 वर्ष से प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक हरिमोहन श्रीवास्तव और भाजपा नेता नवीन श्रीवास्तव के नियाजी मुहल्ला स्थित पैतृक आवास की देखभाल करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह वहां से शाम सात बजे ताला बंदकर अपने घर कपूरपुर आ गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह आठ बजे जब वहां पहुंचे तो घर के अंदर रखी हुई पाइप गायब थी। दूसरे तल पर पहुंचने पर पता चला कि पाइप को सहारा बनाकर बरजा पर बांधकर नीचे उतरा गया था। दूसरे तल का दरवाजा टूटा था। प्रथम तल पर छानबीन में पता चला कि घर में रखे तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन, टेबुल फैन और 9500 नकदी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें