जमुवारी गांव के सामने मरदह-जलालाबाद मार्ग पर मंगलवार की रात हमलावरों एक स्कूटी सवार युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसकी स्कूटी में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। इधर स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
लहुरापुर गांव निवासी अमित यादव बहलोलपुर चट्टी से स्कूटी से घर जा रहे थे। जमुवारी गांव के पास पहले से मौजूद तीन हमलावरों ने स्कूटी रोककर अमित को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
युवक को घायल कर स्कूटी में आग लगा दी, जिससे स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। घायल अमित यादव ने जमुवारी गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर घायल अमित यादव को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।