गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां रेलवे स्टेशन कालोनी में मंगलवार शाम पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा एक युवक पांव फिसलने से बिजली के लिए लगाए गए नुकीले बांस पर जा गिरा। बांस उसके शरीर के पार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी अजय वनवासी (35) अपनी पत्नी मंजू और दो बच्चों के साथ दुकानों पर दोना पत्ता बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को वह रेलवे स्टेशन कालोनी में पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा था।
इसी बीच, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे बिजली के लिए लगाए गए नुकीले बांस पर जा गिरा। बांस उसके शरीर के पार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।