गाजीपुर। शहर कोतवाली के वीर अब्दुल हमीद पुल से मंगलवार की देर रात एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साथी भी कूद गया। उसने दोस्त को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
वीर अब्दुल हमीद पुल पर गाजीपुर घाट की तरफ से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इसके बाद बाइक पुल पर खड़ी कर दी। तभी एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। यह देख दूसरा युवक भी शोर मचाते हुए बचाने के लिए गंगा में कूद गया। देखते ही देखते ही भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। गंगा किनारे कुछ नाविक भी युवक को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद साथी ने युवक को बचा लिया और उसे बाहर निकाला।
पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले आई और कंबल देने के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई। गंगा में छलांग लगाने वाले युवक ने अपना नाम मुहम्मदाबाद कोतवाली फकराबाद निवासी नीतेश उपाध्याय बताया।
पुलिस गंगा में छलांग लगाने की वजह की जानकारी लेने में जुटी है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। वह ठीक है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला