फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भोर में चार बजे खेत पर जाने की बात कहकर निकला था युवककर्मनाशा में डूबने से युवा किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के भतौरा गांव में शुक्रवार को घर से खेत के लिए निकले युवा किसान की कर्मनाशा नदी के छाड़न (नाला) में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

भतौरा गांव निवासी अजीत चौधरी (28) कर्मनाशा नदी के छाड़न (नाला) के किनारे खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे घर से खेत पर जाने के लिए कह कर निकल गए थे।
देर तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी से भरे छाड़न (नाला) में उनके डूबने की आंशका जताई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने छाड़न में तलाश शुरू कर दी। पांच घंटे के प्रयास के बाद युवक का शव खेत से कुछ दूर मिला। इसकी सूचना मिलते ही मां इंद्रावती देवी, पत्नी नेहा और पिता लल्लन चौधरी सहित परिजनों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें