फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने पेड़ काटकर की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय की साफ-सफाई के दौरान छत पर पीपल का पेड़ मिलने की खबर को प्रमुखता से छापने के बाद खबर का असर हुआ है। सोमवार की सुबह से ही मजदूर पेड़ को काट कर हटाने में जुट गए। ब्लॉक प्रमुख कार्यालय की छत पर पीपल का पौध पेड़ बना शीर्षक से अमर उजाला के पृष्ठ संख्या चार पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका असर हुआ और विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी सुबह से ही सक्रिय दिखाई दिए और तीन मजदूर लगाकर पेड़ को काटकर हटाने का निर्देश दिया। पेड़ की कटाई शुरु हुई और छह घंटे बाद पेड़ को काट कर हटाया जा सका। इसके बाद दीवार की मरम्मत की गई। पूरे दिन यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर कैसे छत पर पौधे ने पेड़ का रूप ले लिया और किसी को इसका पता तक नहीं चला। वहीं कुछ का कहना है कि पूर्व के प्रमुख संभवत: कार्यालय पर नहीं बैठते थे जिस कारण से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। तो वहीं कुछ का कहना है कि छत पर जाने के लिए सीढ़ी नहीं है तो किसी को क्या पता है कि छत पर क्या हो रहा है। चर्चा है कि सभी सरकारी भवनों की यही दशा है और तहसील विकासखंड सहित अन्य भवनों पर भी घास और छोटे पौधे पनप रहे हैं। इसकी साफ-सफाई जरूरी है नहीं तो जल्द ही ये पौधे भी पेड़ बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें