ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे जंगीपुर से होकर गुजरेगा और मुहम्मदाबाद होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को क्रास करेगा। दो तहसील सदर और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में पड़ने वाले भूमि अधिग्रहण का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही बिहार के रिविलगंज बाइपास से जुड़ेगा। जंगीपुर से करीब 14 किमी आगे इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से इसे जोड़ दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू भी हो गई है। आगामी सितंबर में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही दिसंबर में कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। 2025 तक एक्सप्रेस-वे के पूर्ण करने का लक्ष्य है। हाइवे के दोनों तरफ पेड़-पौधों की हरियाली होगी, इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से पूर्वांचल के साथ ही बिहार को भी काफी लाभ मिलेगा। इस संबंध में एनएचएआई के पीडी पंकज पवार ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को वाराणसी-गोरखुपर से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी जोड़ा जाएगा।