फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं होने पर उत्तेजित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर मगंलवार को टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं होने पर लोग उत्तेजित हो गए। भीड़ टीकाकरण की मांग करने लगी। ऐसे में 11:30 बजे वैक्सीन पहुंची तब जाकर टीकाकरण शुरू हुआ। हालांकि उत्तेजित लोगों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने समझा बुझा कर शांत करा दिया था। इस समय टीकाकरण के लिए दो काउंटर चलाए जा रहे हैं। एक काउंटर पर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों एवं दूसरे काउंटर पर 45 वर्ष से अधिक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जागरूकता बढ़ने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लोगों की काफी भीड़ लग रही है। मंगलवार को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल चार सौ दस लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी प्रकार बहादुरगंज, अलावलपुर एवं बरेसर में कुल 340 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने लग जा रहे हैं। आज महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ से पूरा अस्पताल परिसर खचाखच भर गया था। जहां काउंटर बना है वह परिसर अस्पताल के ऊपरी तल पर है। महिलाएं अपनी बारी के इंतजार में जमीन पर ही बैठ गई थी। भीड़ में कोरोना गाइडलाइन का पालन कहीं भी नहीं दिखाई दे रहा था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की तैनाती थी लेकिन वह लोगों की भीड़ के साथ एक पर एक सटे लोगों को हटाने में रुचि नहीं लेती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें