फिरोजपुर-बारा पीपापुल के टूटे स्लीपर पर लटका पिकअप। संवाद
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा फिरोजपुर पीपा पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह फिरोजपुर की तरफ से आ रही मवेशियों से लदी पिकअप पुलिया का लकड़ी टूटने से उसमें फंसकर लुढ़क गई। यह संजोग रहा की रेलिंग में फंसने के कारण पिकअप गंगा नहीं गिरी।
घटना के बाद पीपा पुल से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पीपा पुल से लोगो के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। उधर घटना के सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप को निकलवाने के साथ ही पुल को दुरुस्त करने की कवायद में जुट गई है।
सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि फिरोजपुर पीपा पुल से एक मवेशियों से लदी पिकअप फिरोजपुर की तरफ से आ रही थी। वह अभी पीपा पुल पर थी ही की तभी अचानक पीपा पुल की लकड़ी टूट गई, जिससे पिकअप रेलिंग से टकराते हुए गंगा नदी में लुढ़क गई। शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब तक चालक मौके से भाग गया।
बताया कि पिकअप में पशु तस्करों द्वारा मवेशियों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। सीओ ने बताया कि गोवंश दादा पिकअप पीपा पुल पर भागने के चक्कर में फंसा हुआ है मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, गहमर कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि मामला भांवरकोल से जुड़ा है, इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन संतोष वैष्णवी ने बताया कि जल्द ही मरम्मत कर करते हुए आवागमन सुचारु कराया जाएगा।