फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बदलेगा मौसम, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गाजीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बिजली गिरने के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि झोंकों में इसकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें।
आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि आकाशीय बिजली और आपदा संबंधी सूचनाओं के लिए लोग दामिनी और सचेत एप का उपयोग कर सकते हैं। इन एप के माध्यम से समय-समय पर अलर्ट और चेतावनी संदेश प्राप्त होंगे।
किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112, 1077 और 1070 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनी को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें