फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रति घंटे सात सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में बीते 24 घंटे से बढ़ाव दर्ज किया गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। आपदा विभाग के अनुसार सोमवार की शाम गंगा का जलस्तर 60.480 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर प्रति घंटे सात सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। दो बार गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जनपद के पांच तहसीलों सैदपुर, सेवराई, जमानिया, सदर व मुहम्मदाबाद क्षेत्र के खेतों में बोई गई फसल बड़े पैमाने पर जलमग्न हो गई थी।
सबसे अधिक नुकसान सब्जी, चारा, मक्का, बाजरा व धान की फसल को हुआ था। एक बार फिर से गंगा का बढ़ता जलस्तर तटवर्ती इलाके के लोगों को बेचैन कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें