फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 64 मीटर के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबा मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले में गंगा दो 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। 53 साल में 15वीं बार गंगा का जलस्तर 64 मीटर पार हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर 64.060 मीटर दर्ज किया गया। रात नाै बजे गंगा का जलस्तर 64.200 मीटर हो गया। इस बार गंगा का जलस्तर 2022 के रिकॉर्ड 64.390 मीटर के करीब है।
बाढ़ से 14 से अधिक गांवों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही हैं। कुछ इलाकों में घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। खेत और सड़क पर नावें चल रही हैं। बाढ़ से ढाई सौ बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। 300 से अधिक किसानों के साथ ही 2000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सैदपुर तहसील में खेतारपुर, गौराहट, गौरी बाढ़ से प्रभावित है। यहां 10 नावों की व्यवस्था की गई है। श्रीनाथ बाल गोपाल इंटर कॉलेज कुशही पटना स्कूल में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के लखनचंदपुर, गोशंदेपुर, महाबलपुर, वैयपुर गांव के समीप बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बीएसए हेमंत राव के मुताबिक 61 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित है। बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पंचायत भवनों में कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें