फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आजमगढ़ के शारदा पंप कैनाल से छोड़ा जा रहा पानी तत्काल बंद हो

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी को पत्रक सौंपते किसान। स्रोत- पाठक - फोटो : Reasi news
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मगई नदी के पानी से प्रभावित किसानों ने सोमवार को तीन सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। पीड़ित किसानों ने मांग की है कि आजमगढ़ स्थित शारदा पंप कैनाल से जो पानी छोड़ा जा रहा है उसे तत्काल बंद किया जाए। मगई नदी को जाल मुक्त किया जाए। इसके अलावा बलिया में जो जाल लगे हैं बलिया प्रशासन से संवाद कर उसे हटवाया जाए। उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने ज्ञापन लेने के बाद शारदा पंप कैनाल के अधिशासी अभियंता से बात कर पानी न छोड़ने की सख्त हिदायत दी। इस पर उन्होंने कहा कि बरसात का पानी है। उपजिलाधिकारी ने किसानों के सामने ही बलिया प्रशासन से भी बात कर शहाबुद्दीनपुर, दौलतपुर, बड़ौरा के जाल कटवाने के लिए कहा। इसके अलावा करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी को फोन कर मगई नदी में पड़ी जाल कितनी कटवाई गई है इसकी जानकारी ली।किसानों ने कहा कि अक्तूबर में शारदा पंप कैनाल से पानी छोड़ा जाता है जिससे मगई नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। इससे लौवाडीह, जोगा मुसाहिब, करीमुद्दीनपुर, राजापुर, लट्ठूडीह, देवरिया, गोड़उर, खेमपुर, सिलाइच, मसौनी सहित कई गांव के सिवानों में नदी का पानी आ गया है। इससे करइल के रघुवरगंज से सोनवानी तक मगई नदी के किनारे की लगभग 20 हजार बीघे में रबी की बुआई पर संकट आ गया है।नदी में लट्ठूडीह से बलिया जिले तक जगह-जगह मछली मारने के लिए बड़ा-बड़ा जाल लगा दिया गया है जिससे नदी का प्रवाह बाधित हो गया है। मसूर की मुख्य खेती इसी इलाके में होती है जिसकी बोआई अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाती है। पानी कम होना शुरू हो जाए तो भी खेत की बोआई एक महीने बाद ही शुरू हो पाएगी। यही हाल रहा तो गेहूं की भी बोआई नहीं हो पाएगी। पिछले दो वर्षो की तरह आधे से अधिक खेत बिना बोआई के ही छूट जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के किसान नेता कृष्णानंद राय, ग्राम प्रधान राजापुर अश्विनी राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश राय, नित्यानंद त्रिपाठी, वीरेंद्र राय, हरिनारायण राय, विशाल राय, मनीष राय, याज्ञवल्क्य राय, आनंद चौबे, अनिल सिंह यादव, आनंद राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें