डेढगावां गांव के पानी टंकी परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते ग
रेवतीपुर। डेढगावां गांव में चार दिनों से पानी टंकी के जले 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार को टंकी परिसर में धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलने पर पर दो घंटे में जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलवा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।समाजसेवी हरिपाल राय ने बताया कि, 30 अक्तूबर को पानी टंकी के लिए लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला गया था। शासन के चौबीस घंटे में जले ट्रांसफॉर्मर को बदले के निर्देश के बावजूद चार दिनों तक ट्रांसफाॅर्मर को नहीं बदला गया। जबकि ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना उसी दिन अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को दे दी गई थी। चार दिनों से परेशान ग्रामीणों के धैर्य ने जवाब दे दिया। इसके बाद टंकी परिसर में रविवार की सुबह साढ़े दस बजे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गये। इसकी सूूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली निगम केे अधिकारियों ने जले ट्रांसफॉर्मर को जल्द बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण तुरंत ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग पर अड़े रहे। इस पर दोपहर साढ़े बारह बजे 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों अपना धरना समाप्त किया। अधिशासी अभियंता विजय प्रसाद कटारिया ने बताया कि जला ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया है। इस बात की जांच की जाएगी कि टंकी के लिए जारी ट्रांसफॉर्मर को लगाने में देरी क्यों हुई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।