फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसएसओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 13 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र के यंत्रों को क्षति पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों पर एसएसओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। सुबह 10 बजे बिजली उपकेंद्र पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा किया और धरना दिया। ग्रामीण दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहे थे। मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उपकेंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जमानियां के एसडीओ शिवम राय ने धरना समाप्त करने का आग्रह किया, जिसे ग्रामीणों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मुहम्मदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर राय ने कहा कि विद्युत सबस्टेशन पर तैनात एसएसओ की ओर से सुहवल थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसओ ने स्वयं ही बिजली यंत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे 70 गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों नलकूप बंद पड़े हैं।

इसके चलते पेयजल का संकट पैदा हो गया। इस तरह के फर्जी मुकदमे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसएसओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त मशीनों की मरम्मत कराने का खर्च भी एसएसओ के वेतन से काटने की मांग की। इसके अलावा, एसएसओ अरविंद पाल के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए। युवा सपा नेता दीपक सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाह हो चुके हैं। धनंजय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों पर मुकदमा दर्ज कराना गलत है।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सबस्टेशन पर लगी मशीनों को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर आशुतोष मिश्रा, मिथलेश सिंह, पंकज राय, गौतम सिंह यादव, सोनू राय, विजय पटेल, विजय कुशवाहा, हीरा सिंह, मनीष राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें