फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन: दूसरे दिन भी सन्नाटे में रहे गांव, सड़कें रही सूनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लाकडाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले भर के कसबे तथा गांवों में सन्नाटा पसरा रहा जबकि सड़कें सूनी रही। हमेशा चहल-पहल रहने वाली बाजार हो या अड़ी लगने वाले चबूतरे सभी सूनसान पड़े रहे। बच्चों को रोकना थोड़ा कठिन रहा। वह आंख बचाकर सड़कों तथा पार्कों में क्रिकेट और अन्य खेलों का आनंद लेते दिख जा रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है तथा बेवजह बाहर निकलने वालों पर खूब सख्ती की गई। कहीं लाठियां पीटकर लोगों को डराया तो कहीं लोगों के कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराई। प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारी भी जगह-जगह भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेती रही।
विज्ञापन

शहर में सुबह बाजारों में थोड़ी चहल-पहल दिखी लेकिन कुछ ही देर बाद सन्नाटा पसर गया। बाजारों में अधिक देर तक लोगों को नहीं रहने दिया जा रहा है। सुबह शाम मिली छूट में लोग आवश्यक खरीददारी के लिए बाहर आए। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। अस्पताल, बैंक, दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रहीं। गंगा पर बन रहे रोड कम रेल ब्रिज के निर्माण का काम भी बंद हो गया है। गाड़ियों पर घूम रहे अधिकारी माइक पर लोगों को घर में रहने की हिदायत देते हुए घूम रहे हैं। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आई। पुलिस ने चौराहों तथा तिराहों पर ऐसे लोगों को पकड़ कर उठक-बैठक कराई। सादात संवाददाता के अनुसार सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस जगह-जगह सबक भी सिखाती रही। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गई। मनिहारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा मनिहारी, हंसराजपुर, नसीरपुर, ऊसरगांव, मलिकपुरा, सिखड़ी बाजार में घूमकर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह लाउडस्पीकर के माध्यम से करते रहे। नवरात्र के कारण बाजार में आए हुए लोगों से जल्द से जल्द सामान लेकर अपने घर को लौटने का आग्रह करते रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार देवकली, भितरी, पियरी, धुवार्जुन, मौधिया, बासूपुर, पहाड़पुर, रामपुर मांझा, नारी पचदेवरा, देवल, देवचंदपुर, सौरी, बासूचक आदि बाजारों में पूर्ण रुप से समर्थन में नागरिक घरों में कैद रहे। इसके अलावा नंदगंज, करंडा, सैदपुर, जमानिया, भांवरकोल, सेवराई, दुल्लहपुर, कासिमाबाद, खानपुर, औड़िहार, बहरियाबाद, दिलदारनगर, बिरनो, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें